Realme GT 7 Ace आ रहा इंडिया, लॉन्च टाइमलाइन हुआ रीवील

 Realme GT 7 Ace आ रहा इंडिया, लॉन्च टाइमलाइन हुआ रीवील



Realme ने पिछले हफ्ते Realme GT 6T स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में पेश किया था। वहीं, अब कंपनी जीटी सीरीज के अंदर और नए फोन पेश करने की प्लानिंग कर रही है। दरअसल, Realme VP, Pursue Xu ने खुलासा किया है कि GT-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme GT 7 Ace इस साल इंडिया में लॉन्च होने वाला है। आइए आगे आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।


Realme GT 7 Ace जल्द ही लॉन्च होगा

एक सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल के जवाब में, चेज ने खुलासा किया कि Realme GT 7 Ace इस साल भारत में लॉन्च होगा। उन्होंने कहा कि Realme GT 7 Ace इस साल के अंत तक ग्लोबल बाजारों में आ जाएगा। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि जीटी 7 प्रो साल के अंत में भारतीय बाजार में दस्तक देगा।




this year, we will send off GT7pro in India


— Pursue (@ChaseXu_) May 26, 2024


Realme GT 6 जल्द ग्लोबल बाजार में होगा लॉन्च

Realme वैश्विक बाजारों में Realme GT 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है (भारत में लॉन्च पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है)।

Realme के ग्लोबल सोशल मीडिया हैंडल से Realme GT 6 स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया गया है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक लॉन्च तारीख नहीं बताई है लेकिन यह अगले महिने में एंट्री ले सकता है।

टीजर पोस्ट में कंपनी ने Realme GT 6 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस और नाम को शेयर किए हैं।

बताया गया है कि फोन में 47mm फोकल लेंथ, f/2.0 अपर्चर, 1/100s शटर स्पीड और ISO 320 की पेशकश की जाएगी।


इससे पहले फोन FCC और यूरोफिन्स सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर दिखाई दे चुका है।

Realme GT 6 को पहले गीकबेंच डाटाबेस पर देखा गया था, जिसने पुष्टि की थी कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर, एड्रेनो 735 GPU और 16GB रैम से लैस होगा।


यूरोफिन्स लिस्टिंग के अनुसार, Realme GT 6 में 5,500mAh (2750mAh डुअल-सेल) बैटरी और 120W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके एंडरॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 चलने की उम्मीद है। अपकमिंग GT सीरीज डिवाइस 50MP का रियर होगा।


Realme GT 6 को पहले ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह भारतीय बाजार में भी डेब्यू करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Realme GT 6 के भारत लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।

Post a Comment

0 Comments